बलरामपुर में 460 ग्राम प्रहरियों को किया गया सम्मानित, वेतन वृद्धि से खिले चेहरे

बलरामपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले 460 ग्राम प्रहरियों को मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइंस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। सदर विधायक पल्टूराम और तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं, जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने सभी ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस व्यवस्था की पहली कड़ी हैं। गांवों में उनकी सक्रियता और स्थानीय लोगों के साथ बेहतर तालमेल अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वे पुलिस और आमजन के बीच संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करते हैं। ग्राम प्रहरियों से समय पर मिलने वाली महत्वपूर्ण सूचनाएं अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करती हैं।

वेतन वृद्धि और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की पहल से ग्राम प्रहरियों में उत्साह है। सम्मान समारोह के माध्यम से ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनके योगदान को सराहा गया और उनका मनोबल बढ़ाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *